कर वसूली में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही, लंबे समय से जलकर जमा न करने वाले पांच उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे

कटनी। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया करों की वसूली के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चलाए जा रहे अभियान के दौरान जल उपभोक्ता प्रभार की राशि लंबे समय से जमा नहीं करने वाले पांच उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

इन उपभोक्ताओं पर हुई कार्यवाही

निगम प्रशासन द्वारा जिन उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्यवाही की गई है उनमें मदन मोहन चौबे वार्ड के उपभोक्ता क्रमांक 1002302417, संत कंवरराम वार्ड के दो उपभोक्ता  1002319096 एवं 1002313156 के साथ राम निवास सिंह वार्ड के उपभोक्ता क्रमांक 1002304504 एवं एक अन्य उपभोक्ता 1002311822 शामिल है। उपयंत्री जल प्रदाय विभाग मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा उक्त  उपभोक्ताओं को पूर्व में नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया जल प्रभार की राशि शीघ्र जमा करें, अन्यथा नियमानुसार नल कनेक्शन विच्छेदन सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *