बड़वारा पुलिस ने ग्राम भगनवारा में दी दबिश, एक मकान से 135 लीटर अवैध शराब जब्त, जबलपुर का आरोपी गिरफ्तार

​बड़वारा। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने ग्राम भगनवारा के पास एक मकान से 135 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

बाथरूम में छिपा रखी थी शराब

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बछौली रोड पर एक मकान के पीछे बने शौचालय (लैट्रिन रूम) में भारी मात्रा में शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 135 लीटर देशी शराब बरामद हुई।

जबलपुर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने मौके से अतुल मेहरा (26 वर्ष), निवासी ग्राम कुर्रो पिपरिया थाना खितौला, जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. पवनराज, आरक्षक दीपक सिंह एवं सुरेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *