जलकर जमा नहीं करने पर 6 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन कटे, कर जमा करने शिविर आयोजन का सिलसिला अनवरत जारी

जलकर जमा नहीं करने पर 6 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन कटे, कर जमा करने शिविर आयोजन का सिलसिला अनवरत जारी

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशसन द्वारा जहां एक ओर नागरिकों को सुगम सेवा सरल भुगतान की सुविधा मुहैया करानें के उद्धेश्य से वार्डवार शिविरों का आयोजन कर बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा नागरिको को मुहैया कराई जा रही है। वहीं बड़े बकायादारों द्वारा सूचना देने के बाद भी निगम के बकाया करों की राशि जमा नहीं करने पर कठोर कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही है। इस संबंध में जल प्रदाय शाखा द्वारा बताया गया कि जल कर की राशि काफी लंबे समय से जमा नहीं करने पर 6 उपभोक्ताओं के यहां नल कनेक्शन विच्छेदन करनें की कार्यवाही की गई।

ये नल कनेक्शन हुए विच्छेदित

जलकर शाखा के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि बार-बार सूचित करने के पश्चात भी जलकर की राशि जमा नहीं करने वाले वार्ड क्रमांक 28 के उपभोक्ता क्रमांक 1002313775, वार्ड क्रमांक 33 के उपभोक्ता क्रमांक 1002304592, वार्ड क्रमांक 34 के तीन उपभोक्ताओं क्रमशः 1002319198, 1002306712 एवं 1002307437 के अलावा वार्ड क्रमांक 37 के उपभोक्ता क्रमांक 1002308384 के नल कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्यवाही की गई है।

गुरुवार को यहां आयोजित होंगे शिविर

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर आयोजित होने वाले शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार 26 फरवरी को वार्ड क्रमांक 22,23,25 एवं 26 हेतु सुभाष चौक सहित परैनी स्थित कुठला थाने के सामने शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से आयोजित होने वाले शिविरों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर नगर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post