शिवशक्ति धाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ महाशिवरात्रि अभिषेक एवं विशाल भंडारा, श्रद्धा भाव के साथ शिव भक्तों ने लिया भोले का प्रसाद

​कटनी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवशक्ति धाम, गंगोटी (कैलवारा कला), मैहर रोड में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक एवं विशाल भंडारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे भगवान भोलेनाथ के विधिवत अभिषेक और पूजन के साथ हुई। भक्तिमय वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

​अभिषेक के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

​यह कार्यक्रम अक्षय श्रीवास्तव जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी के संयोजन में  “श्रीवास्तव परिवार” के सदस्यों प्रभात श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, शरद, अंशुल, आकाश, अवि, अर्श, अक्षत, अवनी और आरव श्रीवास्तव के सहयोग से आयोजित किया गया। ​आयोजक अक्षय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महादेव की कृपा से यह परंपरा निरंतर जारी है और समाज में समरसता व भक्ति का संदेश दे रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा भाजपा के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिव भक्तों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *