ऑनलाइन क्रिकेट सटोरिया स्वप्निल अग्रवाल कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की आई.डी में मिला लाखों बैलेंस

Oplus_16908288

ऑनलाइन क्रिकेट सटोरिया स्वप्निल अग्रवाल कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की आई.डी में मिला लाखों बैलेंस

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की जानकारी एकत्रित कर उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 4 फरवरी की रात्रि मुखबिर की सूचना पर कटनी रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित कटनी फूड प्लाजा के पास कोतवाली थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय स्वप्निल अग्रवाल पिता स्व. कृष्णकांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। स्वप्निल के पास से रेडमी कंपनी के एन्ड्राईड मोबाईल को चेक करने पर उसमें ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की मास्टर आई.डी.WOOD 777.COM अपलोड थी। जिसमें 1,89,672 रूपये का बैलेंस, सट्टे के लेन-देन का हिसाब व ऑफलाईन बुकिंग का 1200 रू नगद मिला। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 4क जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. विजय गिरी, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post