9 साल से फरार वारंटी को बड़वारा पुलिस ने दबोचा, पहुंचाया जेल

Oplus_131072

कटनी। बड़वारा पुलिस ने विगत 9 साल से फरार एक आरोपी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा चलाए जा रहे फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत पिछले 9 वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। बड़वारा पुलिस में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में आज 24 मई 25 को वर्ष 2016 से फरार स्थाई वारंटी बाबू लाल कोल पिता राधेलाल कोल उम्र 32 साल निवासी नंहवारा को  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *