मंहगी कारों से गांजा तस्करी करने वाले 7 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, 1 लाख रूपये कीमत का गांजा 2 कार व 1 मोटर सायकल जब्त

Oplus_131072

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाहियां किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके तहत कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विशेष निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान गत 16 जून 2025 को रात्रि में करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुबे कालोनी में शिवधाम के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकल सवार व्यक्ति साथ में पिठ्ठू बैग में गांजा लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल थाने से स्टाफ को रवाना किया गया। शिवधाम के पास एक 25-30 साल का लड़का पुलिस को आता देखकर अपनी मोटर क्र. MP16ZE 2910 चालू करने का प्रयास करने लगा। तब तक पुलिस उसके पास पहुंच गई। संदिग्ध से उसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश पिता मैयादीन पटेल उम्र 28 वर्ष नि. राजनगर वार्ड नं. 07 जिला छतरपुर का होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग में पीले रंग की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसकी तौल करने पर मात्रा 2.822 कि.ग्रा. मिला। जिसका बाजार मूल्य 28000 रू आंका गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इसी तरह 16 जून 2025 को रात्रि में रोड़ पैट्रोलिंग के दौरान एक महरून रंग की रेनाल्ट क्विड कार क्र. MP20CF 7354 गायत्री नगर पुलिया के आगे बैलट घाट जाने वाले रास्ते में संदिग्ध हालत में खड़ी देखी गई। जिसे चैक करने पर उसमें 04 व्यक्ति बैठे हुए थे। कार सवार शिवा कुशवाहा, नरेश वंशकार, अजीत शर्मा, महेश वंशकार से एकांत में खड़े होने के संबंध में पूछे जाने पर सभी लड़के घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में खाकी रंग की टेप से लिपटे हुए 05 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर गांजा होना पाया गया। जिसकी तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 5.035 कि.ग्रा. निकली, जिसका बाजार मूल्य 50000 रू आंका गयाहै। आरोपियों को मय कार व गांजा के साथ थाना लाकर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कायम किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में आज 17 जून 2025 को सुबह करीब 10 बजे ईलाका भ्रमण के दौरान उनि. अरूणपाल सिंह को गायत्री नगर पंप हाउस के पास एक बलैनो कार क्र. MP20CK 3356 संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जिसमें दो लड़के बैठे हुए थे। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम महेन्द्र श्रीवास एवं दीन दयाल तिवारी बताया। कार को एकांत में खड़े होने के संबंध में पूछे जाने पर कार में सवार सभी लड़के घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में खाकी रंग की टेप से लिपटे हुए 02 पैकेट मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर गांजा होना पाया गया। जिसकी तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 2.037 कि.ग्रा. मात्रा निकली, जिसका बाजार मूल्य 21000 रू आंका गया है। आरोपियों को मय कार व गांजा के थाना लाकर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त सभी कार्रवाइयां पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह, उनि. कुलदीप सिंह, महेन्द्र जायसवाल, अरूणपाल सिंह, प्र.आर. अजीत मिश्रा, नीरज तिवारी, अनुराग सोनकर, उमेश सिंह, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल गौतम, अमरजीत सिंह, विकास राय, हरिओम सिंह, सतीश सिंह, रोहित सिंह, बुधराज सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई एवं मयंक सिंह की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *