सरसवाही शासकीय कन्या छात्रावास में 6 छात्राएं और प्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक छात्रा आईसीयू में भर्ती

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के सरस्वाही स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास की छह छात्राओं और एक प्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, चक्कर, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि अन्य सभी मरीजों का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी की तबीयत बिगड़ने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल जिला अस्पताल प्रबंधन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के बाद छात्रावास परिसर में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्राओं ने सुबह नियमित रूप से नाश्ता किया था। इसके बाद दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक-एक कर कई छात्राओं को पेट दर्द, चक्कर आने और घबराहट की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर छात्रावास के शिक्षकों ने सभी छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *