जेपीवी डीएवी और डीपीएस स्कूल की 42 बसों की हुई जांच, आपातकालीन खिड़की के पास लगी मिली कुर्सियां, सुरक्षा उपकरणों की हुई जांच

Oplus_131072

कटनी। बीते दिनों भोपाल के बाणगंगा में हुए स्कूल बस हादसे को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 13 से 31 मई तक यातायात पुलिस कटनी द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज कुठला थाना अंतर्गत जेपीव्ही डीएव्ही एवं डीपीएस स्कूल की 42 बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट ड्राइवर ,कंडक्टर के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फास्ट एड बॉक्स, आपातकालीन खिड़की, प्रेशर हॉर्न इत्यादि चैक किए गए। जांच के दौरान कुछ बसों में आपातकालीन खिड़की के पास सीटें लगी पाई गई।

जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि 12 मई को बाणगंगा चौराहे भोपाल पर स्कूल बस द्वारा अनियंत्रित होकर रेड सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों को टक्कर मारने की दुखद घटना सामने आई थी। उक्त सड़क दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा यात्री बसों एवं स्कूली बसों की चेकिंग हेतु 13 मई से 31 मई तक विशेष अभियान संचालित कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के परिपालन एवं पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कुठला अंतर्गत स्थित जेपीव्हीडीएव्ही एवं डीपीएस स्कूल की 42 स्कूली बसों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग में स्कूली बसों में आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण चैक किए गए। कुछ बसों में आपातकालीन खिड़की के पास कुर्सियां लगी पाई गई, जिसे मौके में निकलवाया गया एवं समझाइश दी गई की भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न की जाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *