झाड़ियों में छुपा कर रखी थी 300 पाव अवैध शराब, कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा, 18 हजार की शराब जब्त

Oplus_16908288

झाड़ियों में छुपा कर रखी थी 300 पाव अवैध शराब, कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा, 18 हजार की शराब जब्त

कटनी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 300 पाव (54 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आधारकाप स्थित गिरजा घाट के पास एक युवक झाड़ियों में शराब छिपाकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चौकी खिरहनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागकर झाड़ियों में छिप गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज निषाद (20 वर्ष) निवासी आधारकाप, थाना कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखे छह कार्टूनों से 180 एमएल की कुल 300 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली और कुठला में अवैध शराब एवं मारपीट से जुड़े पांच पुराने प्रकरण पहले से दर्ज हैं। थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे एक दिन पहले भी खिरहनी फाटक क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई में चौकी प्रभारी खिरहनी उपनिरीक्षक किशोर द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post