आतिशबाजी बैंडबाजों के साथ वैदिक रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे 23 जोड़े

Oplus_131072

कटनी। जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत के द्वारा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बहोरीबंद की मरही माता मंदिर प्रांगण में 23 जोड़ों का विवाह ढोल धमाकों के साथ संपन्न कराया गया।

सभी जोड़ों का विवाह वैदिक रीतिरिवाज के साथ पंडित जी के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक झा एवं पंचायत प्रशासन विभाग के समस्त कर्मचारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं महिला कर्मचारियों द्वारा कन्या साज सज्जा  में बखूबी भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में अनु विभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया, अभिषेक झा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोनम राजेश चौधरी, जिला महामंत्री  प्रकाश गुप्ता, नवीन साहू, सुशील साहू, मनीष मिश्रा व रजक जी के अलावा क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *