223 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे गस्त पर, एक सैकड़ा वारंटियों की हुई घर पकड़, एसपी सहित सभी अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी रहे गस्त पर

Oplus_131072

कटनी। पुलिस ने गत रात्री कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाकर 102 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 140 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों समेत संपत्ति संबंधी अपराधियों की भी चैकिंग की गई। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन स्वयं निकले। कांबिंग गस्त भ्रमण पर, शहरी थाना, चौकी प्रभारी एवं कांबिंग गस्त में रवाना होने वाले बल को ब्रीफ कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कटनी पुलिस की कांबिंग गस्त के दौरान102 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे जिले में राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों दल-बल के साथ की कांबिंग गश्त करते रहे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,  रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा तथा थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी शहर के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने बल के साथ मौजूद रहे। कांबिंग गश्त में 223 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान गिरफ्तारी वारंटी 62, स्थाई वारंटी – 40 गिरफ्तार किए गए। साथ ही 73 गुंडा चेक किए गए। 05 जिला बदर चेक किए गए एवं 67 निगरानी बदमाश और जेल रिहाई 06 चेक किए गए।

जुआ अधिनियम के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के पर वैधानिक कार्यवाही की गई। 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 87 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए। परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 17 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। परिशांति कायम रखने हेतु 156 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की। मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ व वाहनों को चेक किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने 140 से अधिक हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *