बाकल पुलिस की तत्परता से 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका दमोह से हुई दस्तयाब

Oplus_16908288

कटनी। थाना बाकल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से बिना बताए निकली 17 वर्षीय बालिका को दमोह से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को प्रार्थी ने थाना बाकल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बालिका घर से बिना बताए निकल गई है और शाम तक वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट पर थाना बाकल में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना बाकल पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी एवं तलाश करते हुए मानवीय सूत्रों से बालिका के जिला दमोह में न्यायालय के पास होने की सूचना प्राप्त की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम परिजनों के साथ दमोह पहुंची और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कार्यवाही से संतुष्टि व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सउनि बी.एम. चौधरी, प्रधान आरक्षक शिव सिंह, आदेश परते, महिला आरक्षक अनामिका अठ्या, आरक्षक क्रमांक 279 राजभान पटेल, साइबर सेल से आरक्षक सत्येंद्र सिंह सहित थाना बाकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *