कटनी में 144वां भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई से, 1100 दीपों की महाआरती और भव्य रथयात्रा होगी आकर्षण का केंद्र, तैयारियां जोरों पर

कटनी में 144वां भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई से, 1100 दीपों की महाआरती और भव्य रथयात्रा होगी आकर्षण का केंद्र, तैयारियां जोरों पर

कटनी। श्री जगदीश स्वामी मंदिर कमेटी, जगन्नाथ चौक एवं श्री संक्रांति सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी का 144वां रथयात्रा महोत्सव 15 से 27 जुलाई 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान वाहन रैली, भव्य रथयात्रा, संकीर्तन, भजन संध्या, हवन-पूजन और महाभंडारे सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।महोत्सव का शुभारंभ 15 जुलाई (बुधवार) शाम 4 बजे विशाल वाहन रैली से होगा। वहीं 16 जुलाई (गुरुवार) शाम 5 बजे भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा मंदिर प्रांगण से निकलेगी। इससे पहले शाम 4 बजे 1100 दीपों की महाआरती आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
23 जुलाई को शाम 4 बजे जानकी जी की रथयात्रा निकाली जाएगी तथा शाम 6 बजे रथयात्रा की वापसी होगी। 24 जुलाई को जगन्नाथ रसोई में श्रीजी सेवा संकीर्तन एवं भजन कार्यक्रम, 25 जुलाई को महिला सामाजिक संस्थाओं द्वारा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा 26 जुलाई को बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा “एक शाम जगन्नाथ प्रभु के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का समापन 27 जुलाई को सुबह 10 बजे हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज एवं महाभंडारे के साथ होगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। समिति के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, सचिव शिव सोनी, कोषाध्यक्ष शिशिर टुहड़ा, सह-सचिव विजय पटेल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से परिवार सहित सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रमुख पुजारी चन्द्रिका दुबे एवं उमेश दुबे रहेंगे, जबकि रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष विजय ठाकुर और चल समारोह के प्रभारी विपिन दुबे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post