प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को लॉटरी से मिलेगा स्वयं का आशियाना, प्रेमनगर में कल होगा आवंटन, हितग्राही स्वयं चुनेंगे अपना आवास

कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे 102 पात्र हितग्राहियों के लिए बुधवार को उनके सपने को साकार करने का अवसर मिलेगा। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा एएचपी घटक के तहत प्रेमनगर बस्ती में निर्मित 102 आवासों का लॉटरी पद्धति से आवंटन किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों की मौजूदगी में चयनित हितग्राहियों को आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे। योजना के नोडल अधिकारी अनिल जायसवाल ने बताया कि आवास आवंटन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। पात्र हितग्राही स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन करेंगे। लॉटरी प्रक्रिया के बाद उन्हें आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवास की निर्धारित पूरी राशि जमा करने के बाद ही आधिपत्य पत्र जारी किया जाएगा। आवंटित आवास को किराये पर देने अथवा अपात्र व्यक्ति को रहने देने पर आवंटन निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *