आदिवासी बालिकाओं के साथ बलात्कार पर कटनी में आंदोलन, पीड़ितों को 1 करोड़ सहायता राशि, स्पेशल टास्क फोर्स, परिवार सुरक्षा की मांग

Oplus_131072

कटनी। गत‌ दिवस बालाघाट जिले के हट्टा थाना अंतर्गत ग्राम दुगलाई में 7 युवकों द्वारा नाबालिक मासूम 4 आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया है। न्याय दिलाने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कटनी के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया को जिला आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तेकाम के संयोजन पर एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, NSUI जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौपा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की

कांग्रेस जनों ने बालाघाट में आदिवासी बालिकाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की मांग फास्ट्रेक कोड चलाने, अनुभवी लोक अभियोजन की नियुक्ति किए जाने, पीड़िताओं को कम से कम एक करोड रुपए की सहायता राशि दी जाए, पीड़ित परिवार उनके परिजनों को सुरक्षा हेतु गांव में पुलिस व्यवस्था तैनात की जाए, आदिवासी एवं दलित महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों को रोकने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने की मांग प्रमुख है।

इस अवसर पर विशेष रूप से जिला सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, युवा कांग्रेस बड़वारा विधानसभा अध्यक मोहम्मद इजराइल, प्रदेश एनएसयूआई सचिव अजय खटीक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमशेद अंसारी, शैलेश जायसवाल, जिला कांग्रेस सद्भावना महामंत्री एडवर्ड प्रिंस, अंशुल राजपूत, शिवचरण चौधरी, राघवेंद्र सिंह, अवध लाल यादव, विकास दुबे, सूरज सिंह राजपूत, अमित चौधरी, राम अवध गुड्डू राय, किरण यादव, विजय चौधरी, नीरज अहिरवार,  गगन राजपूत, सोनू यादव, शरद खटीक, गुड्डू राय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *