शराब के नशे में ओवरलोड हाईवा दौड़ा रहा था चालक, बड़वारा पुलिस ने पकड़ा, वाहन किया जब्त

Oplus_16908288

कटनी। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में हाईवा चलाते एक चालक को पकड़कर उसके विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हाईवा क्रमांक MP21ZF8786 को रोककर चालक की जांच की गई। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण करने पर चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पकड़े गए चालक की पहचान ईश्वरदीन पाल (26 वर्ष), पिता फून्दा पाल, निवासी ग्राम बरहटा, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के रूप में हुई है। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही हाईवा को जब्त कर लिया गया। प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
एसपी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार एवं आरक्षक रवि कुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *