महिला ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, फर्जी शिकायत और जान-माल के खतरे का लगाया आरोप, रिपोर्ट कटवाने रच रहे साजिश

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधी स्टेशन निवासी पूजा सिंह ने पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत पत्र सौंपकर अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत में पूजा सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से परिवार के कुछ सदस्य उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2026 की शाम गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में 17 अगस्त 2026 को स्लीमनाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 से 2026 के बीच तीन एनसीआर भी दर्ज हुई हैं।।पूजा सिंह का यह भी आरोप है कि एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके और उनके पति अनिल सिंह तथा ओमप्रकाश सिंह के विरुद्ध महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर, कटनी में फर्जी शिकायत कराई गई है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
शिकायत में उन्होंने अशुल ठाकुर, नैतिक सिंह, दुर्गा सिंह, मोहिनी सिंह, ईशा नामदेव उर्फ गुडिया के नाम उल्लेखित करते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई से बचने और उन पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायतें एवं जन से मारने की धमकियां उक्त लोगो के द्वारा दी जा रही हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनके तथा उनके परिवार के साथ उक्त लोग कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है।।पूजा सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं, अपने पति और बच्चों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *