मंगलवार को नगर निगम में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई

कटनी। नगर निगम से जुड़ी नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा शुरू की गई जनसुनवाई की पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार 10 मार्च को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इस पहल से प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद और विश्वास को भी मजबूती मिल रही है। नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा भी की जाती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *