बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो अवैध महुआ लाहान नष्ट, 25 लीटर कच्ची शराब भी की गई नष्ट

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में बरही पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में छापेमारी की।
एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही थाना पुलिस तथा विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे एवं पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान मौके से लगभग 265 कंटेनरों में भरा 4,000 किलोग्राम अवैध महुआ लाहान, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है, को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये आंकी गई, का भी मौके पर ही नष्टीकरण किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक देवचंद भलावी, प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकार, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, विवेक यादव, राजेश रंजन, जगत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *