बड़वारा पुलिस ने कुछ ही मिनटों में गुम हुआ मोबाइल तलाश कर लौटाया

बड़वारा। बड़वारा पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन कुछ ही मिनटों में तलाश कर उसके मालिक को वापस दिला दिया। पुलिस की तत्परता के कारण गम मोबाइल वापस मिलने से युवक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि जयंत कुमार कोल (उम्र 41 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगन सिंह, निवासी VFJ फैक्ट्री, जबलपुर का मोबाइल फोन गुम हो गया था। सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की और कुछ ही मिनटों में उसे खोजकर सुरक्षित रूप से प्रार्थी को सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर जयंत कुमार कोल ने बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सराहनीय कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने भी बड़वारा पुलिस की इस तत्परता की प्रशंसा की है।