पुलिस की घेराबंदी से नहीं बच सके फरार आरोपी, तीनों गिरफ्तार, जेल गेट के सामने से पुलिस अभिरक्षा से हुए थे फरार, एक आरोपी चंद घंटों में पकड़ा गया था, शेष दो को भी दबिश देकर दबोचा

कटनी। जिला जेल कटनी के मुख्य गेट के बाहर पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए तीनों आरोपियों को आखिरकार कटनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की लगातार घेराबंदी, संभावित ठिकानों पर दबिश और सघन तलाश के बाद फरार दोनों शेष आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली। इससे पहले एक आरोपी को फरार होने के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य की मॉनिटरिंग में थाना माधवनगर एवं बहोरीबंद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश वाल्मीकि पिता आसाराम वाल्मीकि (45 वर्ष), रंजीत वाल्मीकि पिता राकेश वाल्मीकि (26 वर्ष) एवं अभिषेक वाल्मीकि पिता राकेश वाल्मीकि (22 वर्ष), तीनों निवासी बिछियाकाप, थाना बहोरीबंद शामिल हैं।
जेल दाखिल कराने के दौरान दिया था चकमा
बताया गया है कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय बहोरीबंद द्वारा बीएनएस की धारा 170 एवं 126 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल वारंट जारी किया गया था। पुलिस तीनों को जिला कारागार कटनी में दाखिल कराने पहुंची थी। इसी दौरान जेल के मुख्य गेट के बाहर तीनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
एक के बाद एक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
फरार आरोपियों में रंजीत वाल्मीकि को पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही। आखिरकार संभावित ठिकानों पर दबिश और घेराबंदी कर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1185/26, धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *