दो दिवसीय विशाल जगन्नाथ भंडारे का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
कटनी। दशहरा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशाल जगन्नाथ भंडारे का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। नवमी एवं दशमी की संध्या पर जगन्नाथ चौक स्थित जगन्नाथ रसोई में भगवान जगन्नाथ को भोग अर्पित कर महाआरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों एवं सेवाभावियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, रथ यात्रा प्रभारी विजय ठाकुर, सचिव शिवकुमार सोनी, पुजारी पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे, पुजारी उमेश दुबे, हरीश जैन (हल्दीराम), शिशिर टुडहा, मुरली मनोहर अग्रवाल, विपिन तिवारी, नरेश ताम्रकार, राजेश तिवारी, विपिन दुबे, मुन्ना ताम्रकार, विजय पटेल, पंकज ठाकुर, राजेश पटेल, मनीष शर्मा, भरत गुप्ता, अज्जू सोनी, दिनेश सोनी, संजय गिरी एवं सावन सहित अन्य सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति की ओर से आयोजित इस भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया गया। आयोजन के समापन पर समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।