थोक सब्जी मंडी में लगातार दूसरे वर्ष विराजे प्रथम पूज्य भगवान गणेश, प्रतिदिन हो रहा आयोजन, हर दिन हो रहे भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद

कटनी। जय किसान सब्जियों फल थोक व्यापारी संघ, कटनी के तत्वावधान में सब्जी मंडी स्थित पंडाल में लगातार दूसरे वर्ष प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई है। गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही मंडी परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
समिति द्वारा गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारे का भी विधिवत आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन पहुंचकर भगवान श्री गणेश का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन में समिति के सचिन जय प्रकाश पटेल, राजकमल कछवाहा, अर्पित अग्रवाल, सीतू पुरवार, नितिन पुरवार, राजकुमार कछवाहा, राहुल बेटा, किशोर भाई सहित समस्त फल एवं सब्जी व्यापारी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं। व्यापारियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा गणेश उत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *