ढीमरखेड़ा पुलिस ने स्थाई वारंटी को अभिरक्षा में लिया, किशोर न्यायालय में किया पेश, ग्राम जामुनचुआ से पकड़ा गया बाल अपचारी

कटनी। न्यायालयीन मामलों में लंबे समय से पेशी पर अनुपस्थित रहने वाले वारंटियों की धरपकड़ के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ढीमरखेड़ा पुलिस ने न्यायालय से जारी स्थाई वारंट की तामीली करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 21/19 में धारा 294, 323, 506 एवं 34 भादवि के तहत मामला विचाराधीन है। इस प्रकरण में बाल अपचारी के न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण किशोर न्यायालय कटनी की न्यायाधीश श्रीमती चेतना झारिया द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंट की तामीली के लिए थाना ढीमरखेड़ा को निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने बाल अपचारी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम जामुनचुआ से उसे अभिरक्षा में लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह एवं आरक्षक रंजीत सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *