कटाएघाट एवं माधवनगर स्थित अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

कटनी। जलस्रोतों को होने वाले संभावित प्रदूषण की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जबलपुर तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), भोपाल की गाइडलाइन के परिपालन में नगर निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाया जाकर कटाएघाट एवं अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा प्रतिबंध का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासन ने दोनों स्थलों पर अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। प्रत्येक शिफ्ट में छह-छह कर्मचारी तैनात रहकर विसर्जन पर रोक की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों की सुरक्षित रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें। जनसहयोग से ही धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति और जलसंपदा की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *