कटनी के नए एसडीम जितेंद्र पटेल ने ग्रहण किया पदभार, कार्यालय स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के द्वारा विगत दिनों प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल को कटनी एसडीएम नियुक्त किया गया। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद नवीन कटनी एसडीएम जितेंद्र पटेल ने कार्यालय का पदभार संभाल लिया है।
उनके कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका अभिवादन पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए किया। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए नए एसडीम जितेंद्र पटेल ने कहा कि लंबित राजस्व मामलों तीव्र गति से निराश्रित करने के साथ ही अन्य सभी तरह की राजस्व समस्याओं को सुलझाने के हर संभव प्रयास से किए जाएंगे। शासन स्तर पर चलाई जा रही योजनाएं एवं कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कार्यों को संचालित किया जाएगा।