आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर-एसपी से मिले अजय गोटिया, दो-तीन दिन में निराकरण का आश्वासन, ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारियों से की मुलाकात
कटनी। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आदिवासियों की जमीनों पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं मध्य प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय गोटिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कटनी से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए जमीनों पर किए जा रहे कथित अवैध कब्जों के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
मुलाकात के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अजय गोटिया को आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं का निराकरण दो से तीन दिनों के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अजय गोटिया का धन्यवाद किया और उनके प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा तथा उनकी जमीनों से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
इस अवसर पर निरंजन सिंह उटिया, सरपंच; देवकरण लोधी, पूर्व जनपद सदस्य; कृष्ण यादव, नीलकमल विश्वकर्मा, ढीमरखेड़ा; डूमरीलाल, कल गौरा; विजय सिंह, राम मिलन गोटिया, लालपुर; रामलाल गोटिया, लालपुर; कपसाबाई, तिलमन; कमलाबाई, तिलमन; सुमन बाई, ज्ञान बाई, शंकर लाल, रेखा बाई, तिलमन; कुसुंबी बाई, सत्यवती बाई, नीम बाई, तिलमन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा राजेश हल्दकर, मनोनीत सदस्य, संचार एवं संकर्म समिति, जिला पंचायत कटनी भी मौजूद रहे।