अजय खटीक के जुझारूपन को मिली महत्वपूर्ण जगह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के तौर पर संगठन को देंगे गति

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा किए जा रहे संगठन सृजन को गति प्रदान करते हुए कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदेश भर में सक्रिय छात्र नेताओं की नियुक्तियां की है।एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी एवं एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुमति से कटनी जिले में लंबे समय से सक्रिय छात्र नेता अजय खटिक को कटनी एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कटनी जिले के समस्त कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है एवं अजय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। आपको बता दें कि अजय खटीक छात्र हितों एवं सामाजिक मसलों को लेकर बेहद सक्रिय नजर आते हैं। उनकी इसी सक्रियता का परिणाम यह रहा कि अब उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व से संगठन में नवाजा गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *