नशेड़ियों के साथ उनके वाहनों पर ना बैठे महिलाएं, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना बताएं, ग्राम पुरैनी में किया इलाका भ्रमण, कुठला पुलिस का सतत जनसंवाद जारी

नशेड़ियों के साथ उनके वाहनों पर ना बैठे महिलाएं, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना बताएं, ग्राम पुरैनी में किया इलाका भ्रमण, कुठला पुलिस का सतत जनसंवाद जारी

Oplus_131072

कटनी। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के द्वारा समस्त पुलिस बल को जन संवाद कार्यक्रमों के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एव नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला पुलिस का लोगों से जन संवाद कार्यक्रम लगातार जारी है। आज 9 दिसंबर को कुठला पुलिस ने पुरैनी वार्ड क्रमांक एक  में आदिवासी महिलाओं को संबोधित किया। जिसमें उन्हें साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं। साथ ही नशा न करने की एवं नशेड़ियों के साथ वाहनों पर न चलने की समझाइश भी दी।

आमतौर पर यह देखा जाता है कि अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ महिलाएं भी वाहन दुर्घटनाओं में गंभीर चोट या मृत्यु का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को इस हेतु जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने परिवार के नशेड़ी पुरुष सदस्यों के साथ उनके वाहनों पर ना बैठे। यातायात के नियमों का पालन करें। हेलमेट के लिए अपने परिवार के पुरुषों से अपील करें कि बिना हेलमेट के वे वाहनों पर नहीं बैठेंगे। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि गांव में बहुत से लोग गोपनीय जानकारी इकट्ठे करने के लिए, कोरे कागजों पर अंगूठा लगाकर या उनके आधार कार्ड प्राप्त कर डाटा की चोरी कर रहे हैं। जिसके कारण भोले भाले लोग ऐसे धोखेबाजों का शिकार बन रहे हैं। इसी के चलते ऐसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है जो इस तरह की गतिविधियों का आपराधिक गतिविधियों का शिकार बनते हैं। कुठला पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण करके लोगों से उनकी परेशानियां भी पूछी जा रही हैं।

नशेड़ियों के साथ उनके वाहनों पर ना बैठे महिलाएं, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना बताएं, ग्राम पुरैनी में किया इलाका भ्रमण, कुठला पुलिस का सतत जनसंवाद जारी

कटनी। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के द्वारा समस्त पुलिस बल को जन संवाद कार्यक्रमों के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एव नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुठला पुलिस का लोगों से जन संवाद कार्यक्रम लगातार जारी है। आज 9 दिसंबर को कुठला पुलिस ने पुरैनी वार्ड क्रमांक एक में आदिवासी महिलाओं को संबोधित किया। जिसमें उन्हें साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं। साथ ही नशा न करने की एवं नशेड़ियों के साथ वाहनों पर न चलने की समझाइश भी दी। आमतौर पर यह देखा जाता है कि अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ महिलाएं भी वाहन दुर्घटनाओं में गंभीर चोट या मृत्यु का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को इस हेतु जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने परिवार के नशेड़ी पुरुष सदस्यों के साथ उनके वाहनों पर ना बैठे। यातायात के नियमों का पालन करें। हेलमेट के लिए अपने परिवार के पुरुषों से अपील करें कि बिना हेलमेट के वे वाहनों पर नहीं बैठेंगे। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि गांव में बहुत से लोग गोपनीय जानकारी इकट्ठे करने के लिए, कोरे कागजों पर अंगूठा लगाकर या उनके आधार कार्ड प्राप्त कर डाटा की चोरी कर रहे हैं। जिसके कारण भोले भाले लोग ऐसे धोखेबाजों का शिकार बन रहे हैं। इसी के चलते ऐसे लोगों को जागरूक किया जा रहा है जो इस तरह की गतिविधियों का आपराधिक गतिविधियों का शिकार बनते हैं। कुठला पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण करके लोगों से उनकी परेशानियां भी पूछी जा रही हैं।

Recent Post

🌟सन्नाटा क्यों है भाई🌟 हेमंत काल में क्यों लगा कटनी भाजपा को सन्नाटा फीवर, तो क्या भाई साहब की विदाई का लगा सदमा, न बांटी मिठाई न आतिशबाजी और न आया शुभकामना संदेश, तो क्यों मुंह फुलाए घूम रहे भैया…

🌟सहूलियत वाला पुल🌟 20 गांव के लोगों को जल्द मिलेगी 18 किलोमीटर का चक्कर लगाने से मुक्ति, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयासों से ग्राम बिछिया से झलवारा स्टेशन मार्ग पर नहर के ऊपर जल्द होगा पुल निर्माण