तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और पुरुष घायल, माधवनगर पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला करीब 5 फीट दूर उछलकर गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

यह पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं और तेज रफ्तार से बचें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post