4 दिन के अन्दर बाकल पुलिस ने गुमशुदा महिला को दमोह से किया दस्तयाब, परिजनों के किया सुपुर्द

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात शुक्ला के दिशा निर्देशन मे बीते चार दिनों से लापता एक महिला को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी अचानक बिना बताए कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस ने गुणसूत्र की दर्ज करते हुए लापता महिला की तलाश शुरू की। महिला की तलाश करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। तकनीकी और मानवीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाकल पुलिस टीम ने जिला दमोह से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया। महिला  को उनके परिवार से मिला दिया गया है और वे स्वस्थ हैं। गुमशुदा के परिजनो ने त्वरित सफलता के लिए पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की है ।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर नकुल पटेल, प्रआर शिवसिंह, आर. इन्द्रभान मर्सकोले, म.आर. रोशनी लोधी की विशेष भूमिका रही ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *