सीएम हेल्पलाइन निराकरण में कटनी नगर निगम उच्चतम रैंक हासिल कर टॉप फाइव में शामिल, आयुक्त नीलेश दुबे के मार्गदर्शन में 94.74 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निराकरण

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की महत्वाकांक्षी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में कटनी नगर निगम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी जिलों को पीछे छोड़कर टॉप फ़ाइव रैंकिंग हासिल की है।
निगमायुक्त नीलेश दुबे के कुशल मार्गदर्शन में इस बार ताजा रैंकिंग में कटनी नगर निगम ने पहली बार टॉप फाइव रैंक हासिल किया है। जारी रैंकिंग में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के मामले में कटनी नगर निगम ने 94.74 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण कराते हुए चौथा स्थान एवं ए ग्रेड हासिल किया है।