बर्शी मेला, दुर्गा उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाने माधव नगर पुलिस ने क्षेत्र में किया पैदल मार्च, मोटरसाइकिल भ्रमण कर लिया जायजा

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधव नगर अनूप सिंह ने थाने के बल के साथ दुर्गा उत्सव के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पैदल मार्च एवं मोटरसाइकिल भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस ने विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों एवं पंडाल संचालकों से मिलकर उन्हें सुरक्षा एवं आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

इन नियमों का हो पालन

भ्रमण के दौरान पुलिस ने समझाइश देते हुए कहा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है। पंडाल सड़क पर नहीं होना चाहिए ताकि आवागमन में बाधा न हो। मूर्ति स्थल पर दो वॉलंटियर्स की तैनाती होनी चाहिए, जो पुलिस से संपर्क में रहें। केवल धार्मिक गाने बजाए जाएं, फिल्मी या उन्माद फैलाने वाले गाने न चलाएं। पंडाल में अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार बॉक्स अनिवार्य रूप से रखें। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। सुरक्षित तरीके से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिया जाए। पंडाल के चारों ओर सुरक्षा हेतु बेरीकेटिंग अनिवार्य है। खुले बिजली के तार व्यवस्थित रूप से लगाए जाएं। भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त वॉलंटियर्स नियुक्त किए जाएं।

पुलिस ने सभी आयोजकों और संचालकों को इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी है, ताकि दुर्गा उत्सव शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak