लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने रीठी पुलिस ने देवगांव में किया पैदल मार्च, संदिग्धों तथा शराबियों के उत्पात पर अंकुश लगाने हो रहे प्रयास

Oplus_131072

कटनी। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा संदिग्धों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से आज रीठी थाना प्रभारी ने स्टाफ सहित देवगांव में पैदल मार्च करते हुए आम जन से चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने आज देवगांव में भ्रमण करते हुए लोगों को सुचारू यातायात संचालित करने, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए बस स्टैंड में भ्रमण कर संदेहियों को फटकार लगाई और लोगों को समझाइश दी। स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए शराबी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए देवगांव के संभावित क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak