बाजार की अव्यवस्था को दुरुस्त कराने जूझती रही पुलिस, दिन भर की मशक्कत के बाद देर शाम कोतवाली एवं यातायात थाना प्रभारी ने पैदल लिया बाजार का जायजा

कटनी। धनतेरस पर्व के दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकान लगा लेने के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार बाजार में लग रहे जाम और उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर पूरे दिन कोतवाली एवं यातायात पुलिस सतर्कता बरतते हुए बाजार में तैनात रही। अव्यवस्थाओं को लेकर दिनभर मशक्कत करने के बाद देर शाम भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश समन स्टाफ को लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण करते नजर आए।

बाजार के व्यस्ततम क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एवं यातायात थाना प्रभारी श्री पांडे ने अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों के कारण उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराया एवं व्यवस्था फैला रहे दुकानदारों को समझाइए देकर दुकानों को व्यवस्थित कराते हुए आवागमन प्रारंभ कराया। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि भीड़भाड भरे क्षेत्र में आमजन की सुविधा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी श्री रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में लगातार टीमें बाजार में तैनात है। अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने के साथ-साथ आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सतत प्रयास चल रहे हैं।