स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, लोगों ने की पुष्पवर्षा, छह अलग-अलग स्थान से निकला पथ संचलन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन आयोजित

कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शनिवार को शहर में विशाल पथ संचलन किया गया। अलग-अलग खंडों से संचलन शुरूहुआ और आजाद चौक में एकत्रीकरण के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला। जिला प्रचार प्रमुख रंगेश गोयनका ने बताया कि संघ सन 1925 से 99 वर्ष से निरंतर समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। इस पवित्र कार्य को गति देने के लिए संघ ने पांच परिवर्तन पर विशेष ध्यान देते हुए धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, गो सेवा को अपने कार्य प्रणाली में जोडकर निरंतर कार्य कर रहा है। उक्ताशय से शनिवार को पथ संचलन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा छह अलग-अलग स्थान से सरस्वती स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, माधव नगर, तिलक कॉलेज, रंगनाथ नगर, गायत्री नगर से स्वयंसेवक एकत्र होकर विशाल पथ संचलन निकाला गया जो कि नई बस्ती, आजाद चौक, शेर चौक, गोल बाजार, स्टेशन रोड, सुभाष चौक होता हुआ साधुराम प्रांगण में समापन किया गया। मुख्य वक्ता रमेश पटेल द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल पथ संचलन के पश्चात उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त किए। इसके अलावा कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि तिलक सिंह सेवा निर्वत डीआइजी, विभाग संघचालक विपिन तिवारी, नगर संघचालक किशोर ओचानी मंच पर उपस्थित थे। सुभाष चौक में पुष्पवर्षा कर स्वसेवकों का स्वागत किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

996 परीक्षार्थियों ने दी पीएससी की परीक्षा, गर्ल्स कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, सीएसपी और थाना प्रभारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा