स्लीमनाबाद पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ खोला मोर्चा, अधादर्जन ठिकानों में मारी रेड, रंगेहाथ दबोचे गए सटोरिए, ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा टीम बनाकर आज 2 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में संचालित सट्टा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया की विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि असाटी मेरिज गार्डन के पीछे स्लीमनाबाद मे एका व्यक्ति सट्टा पट्टी काट रहा है। सूचना पर मेरिजा गार्डन के पीछे स्लीमनाबाद पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे घेराबंधी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रघुवीर पिता धनीराम रजक उम्र 48 साल निवासी इमलिया का होना बताया। जिससे सट्टा पट्टी व नगद 300 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसी तरह ग्राम स्लीमनाबाद शांतिनगर के पास मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र पिता छोटेलाल चौधरी उम्र 36 साल निवासी शांतिनगर स्लीमनाबाद को पकड़ा गया। आरोपी से सट्टा पट्टी व नगद 670 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
एक अन्य कार्रवाई में असाटी मेरिज गार्डन के पीछे आम के पेड़ के नीचे मुखबिर की सूचना पर लखन पिता बारेलाल कोल उम्र 55 साल नि. हरदुआ को पकड़ा गया। उक्त आरोपी से सट्टा पट्टी व नगद 610 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
ग्राम इमलिया में घेराबंधी कर मुकुन्ददास पिता मुन्नी लाल पाण्डेय उम्र 60 साल निवासी इमलिया को सट्टा पट्टी काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी से सट्टा पट्टी व नगद 150 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध घारा 4 क सड्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखलेश दाहिया, उनि संतोष बड़गैया, सउनि सतीश जाटव, प्र.आर. अंजनी मिश्रा, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, आर मनीष, अभिषेक सिंह, अंचल सिंह, सोने सिंहू, वृजेश सिंह, रजनीश तेकाम, दीपक यादव, चा. आर लखन की सराहनीय भूमिका रही।