सिलौडी चौकी पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया चोरी का खुलासा, एक आरोपी को दबोचा दूसरा फरार, टावर से चुराई थी दो दर्जन बैटरियां

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखलेश गौर के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सिलौडी दिनेश कुमार कुरेसिया एवं उनकी टीम ने चंद घण्टे मे चोरी का खुलासा किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत 6-7 अक्टूबर कि दरमियानी रात में ग्राम सिलौडी राजा राय के खेत मे लगे जिओ कंपनी के टावर से 24 नग बैटरी की चोरी होने कि सूचना पर अपराध पंजीबद्द पर विवेचना मे लिया गया। संदेह के आधार पर योगेश दिक्षित पिता ओंम प्रकाश दिक्षित निवासी ग्राम हरदी थाना उमरिया पान जिला कटनी को पकड़ा गया। घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सतीश दुबे निवासी ग्राम इमलई के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश दिक्षित पिता ओंम प्रकाश दिक्षित निवासी ग्राम हरदी थाना उमरिया पान जिला कटनी के कब्जे से 15 नग बैटरी कीमती करीबन एक लाख तीस हजार रूपये की जब्त की गई एवं अन्य आरोपी सतीश दुबे कि तलाश की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुरेशिया, प्रधान आऱक्षक मंगल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक धरमवीर सिंह की रही।