उत्साह से मनाया जा रहा गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व, शहर में गूंजे गुरुनानक देव जी के जय घोष, निकाली गई विशाल वाहन रैली

कटनी। सिख समाज के द्वारा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर बरही रोड स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में 10 दिनों तक भोर में प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को प्रभात फेरी का सम्मान किया गया। शाम को श्री गुरु सिंह सभा देग तेग़ फतेह समिति के द्वारा आयोजन को लेकर भव्य वाहन रैली निकाली गई।
वाहन रैली गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर घंटाघर, चांडक चौक, कैरिन लाइन माधव नगर, मिशन चौक, विश्राम बाबा, बरगवां, मिशन चौक, सुभाष चौक, स्टेशन चौराहा होते हुए गुरुद्वारा में वापस पहुंचकर संपन्न हुई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में सिख समाज, सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग शामिल थे। वाहन रैली में जमकर गुरु नानक देव जी के जय घोष गूंजे। जानकारी देते हुए सोनू खुराना ने बताया कि प्रकाश पर्व के आगमन को लेकर अखंड पाठ साहिब की सेवा चल रही है।
आज नगर संकीर्तन यात्रा
जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को धूमधाम से गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसके एक दिन पूर्व बुधवार को नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 के बाद भव्य नगर संकीर्तन यात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। गुरु ग्रंथ साहब को नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री गुरु सिंह सभा द्वारा भव्य तैयारी की गई है।