ऑटो और ई रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी पर अंकुश लगाने एक्शन में पुलिस,।कोतवाली एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, आधा सैकड़ा से अधिक पर हुई कार्रवाई

Oplus_131072

कटनी। शहर में धमाचौकड़ी मचाने वाले ऑटो और ई रिक्शा चालकों के खिलाफ आज शाम कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर कोतवाली थाने के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शा चालकों के दस्तावेज की जांच की और उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान थाना परिसर में ऑटो और ई रिक्शा चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि शहर में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी के कारण काफी अव्यवस्था उत्पन्न होती है। इस बात को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए थे। प्राप्त निर्देशों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर दस्तावेजों या फिर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के साथ जुर्माना राशि वसूल की गई।।इस अवसर पर कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, शशिभूषण दुबे सहित यातयात थाने एवं कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟मेरी मर्जी!🌟 छात्रवासीय बच्चियों के कौशल प्रदर्शन के नाम पर व्यावसायिक प्रदर्शन, व्यवसाई युवती को छात्रवासी बताकर दिया प्रथम पुरस्कार, विधायक, सीईओ, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिष्ठित जनों की मौजूदगी में हुआ खेल, मुंह ताकती रहीं छात्रावासी बच्चियां