नगर निगम में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय को वापस लेने आउटसोर्स कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं के साथ किया प्रदर्शन, नगर निगम में धरना देते हुए रखी मांग
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के विभिन्न विभागों में आउट सोर्स कर्मचारियों के माध्यम से कार्य किये जाते है जिसका निर्णय पूर्व में नगर निगम परिषद द्वारा लिया गया था।
नगर निगम, कटनी द्वारा आउट सोर्स में रखे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है जबकि उक्त कर्मचारियों के द्वारा विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने के बावजूद भी ईमानदारी से विभागों में कार्य किया जा रहा है।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को हटाये जाने से नवरात्रि के पर्व पर पूरे शहर में गंदगी का वातावरण बन जायेगा और सैकड़ों कर्मचारियों के परिवार में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जायेगा। जिन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है उनमें से अधिकांश कर्मचारियों द्वारा नगर निगम द्वारा सत्यापन कराया गया है। उक्त आशय के आरोप नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रागनी मनोज गुप्ता ने लगाए हैं।
आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा नगर निगम में दिए गए धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सक्तेल, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, पार्षद अर्चना जायसवाल, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद नीतू रजक, कपिल रजक, पार्षद सुनीता चौधरी, आफताब अहमद चोखे भाई, रमेश सोनी, पूर्व पार्षद इश्तियाक अहमद, कर्मचारी नेता उमेश सोनखरे, विनीत जायसवाल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।