शहीद दिवस पर बड़वारा पुलिस ने विलायतकला शासकीय स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम, शहीद को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलायतकलां में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज 21 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलायतकलां में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में शहीद उप निरीक्षक महीप सिंह पिता गोरे सिंह गोंड़ जो जिला सागर के थाना छानवीला में थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए 23 अक्टूबर 1996 को डकैतों से मुठभेड़ में गोली लगने के दौरान शहीद हो गये थे। शहीद उप निरीक्षक महीप सिंह की शहादत को याद करते हुऐ शोक सभा का आयोजन किया गया एवं पुष्पांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंली दी गई। आयोजन में ग्राम पंचायत बिलायतकलाँ के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राओं सहित करीब 250-300 लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरी. किशोर कुमार द्विवेदी, उनि प्रदीप कुमार जाटव, सउत्ति रघुवीर सिंह, सउनि विक्रम सिंह के अलावा अन्य की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak