जूहली आंगनवाड़ी के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

कटनी। ग्राम पंचायत जूहली के अंतर्गत जूहली आंगनवाड़ी क्रमांक एक में आज आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ। महिला बाल विकास परियोजना मुड़वारा जिला कटनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जूहली के उप सरपंच आदर्श पाण्डेय ने रिबन काट के भवन का लोकार्पण किया। साथ ही शिवराम पांडे ने मंत्र उच्चारण करके दीप प्रज्वलित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललित पांडे ,सविता दुबे, रजनी तिवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा बर्मन द्वारा बच्चों और जनप्रतिनिधि का सम्मान कर नवीन आंगनबाड़ी भवन में स्वागत किया गया। सभी हितग्राही के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई एवं बच्चों को स्वादिष्ट भोजन पूरी सब्जी खीर पूड़ी मिठाई का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में बहुत ही सुंदर और बहुत ही बड़े स्थान पर बना हुआ है जहां लगभग आंगनबाड़ी केंद्र पर 50 से भी अधिक बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन होती है। आज का कार्यक्रम सफल बनाने वाले सचिव अजय तिवारी, सुनील साहू, राममिलन त्रिपाठी, एवं स्नेहीजनो, नागरिको, वरिष्ठजनो एवम जनप्रतिनिधियों का बहुत -बहुत आभार।