बस छूट जाने से भटक रही माँ-बेटी बड़वारा पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया घर, डायल-100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से दोनों को घर तक छोड़ा, ग्रामीणों ने जताया पुलिस का आभार

कटनी। बस छूट जाने के कारण रात के समय भटक रही मां बेटी को डायल हंड्रेड की टीम ने सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। डायल 100 की टीम द्वारा मां बेटी को घर पहुंच जाने के कारण परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के मुताबिक थाना बड़वारा क्षेत्र में गत रात्रि में बस छूट जाने के कारण माँ-बेटी को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में गत 2 अक्टूबर 2024 को रात्रि 08:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बड़वारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुशील दुबे एवं पायलट पंकज तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बड़वारा आई हुई महिला सुषमा नामदेव की बस छूट जाने से ठुथिया सलैया गाँव पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा था। बेटी शालिनी नामदेव ने डायल-112/100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों ने माँ एवं बेटी को एफ़ आर व्ही वाहन से 8 किलोमीटर दूर ले जाकर उनके गाँव ठुथिया सलैया छोड़ा। रात्रि के समय मदद करने के लिए परिजन ने डायल-112/100 पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak