170 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात भर जिले में करते रहे गस्त, बदमाशों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चला विशेष अभियान, पढ़े किस तरह हुई कार्रवाई

कटनी। विगत 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि कटनी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के नेतृत्व में नाइट कांबिंग गस्त ऑपरेशन की कार्यवाही की गई। जिले के 170 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों ने कांबिंग गस्त को सफल बनाने में कार्यवाही की। जिसमे वारंटियों एवम आदतन अपराधियों को चैक किया गया, एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री रंजन एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कांबिंग गस्त की सतत मॉनिटरिंग की गई। कांबिंग गस्त के दौरान फरार, स्थाई, गिरफ्तारी वारटिंयों, जिला बदर के आरोपियों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों को चैक किया गया।
इस दौरान 47 से ज्यादा वांरटों को तामील कराया गया, इनमें से 12 फरार स्थायी वारंट, 35 गिरफतारी वारंट, साथ ही जमानती वारंट तामील एवं समंस तामील किए गए। गस्त के दौरान जिले में 52 से अधिक गुंडा बदमाशों को चेक किया गया एवं 50 से अधिक निगरानी बदमाशों को चेक कर उनकी जीवन यापन के तौर तरीकों को जाना गया।
यह भी हुई कार्रवाई
अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 29 आरोपियों के विरुद्ध 29 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए। जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 3 प्रकरण कायम किये गये। परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 2 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। परिशांति कायम रखने हेतु 46 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। परिशांति कायम रखने हेतु 7 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। कॉम्बिग गस्त का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना एवम अपराधियों में भय का वातावरण उत्पन्न करना है। कटनी पुलिस के द्बारा गुण्डे, बदमाशों, वारंटियों असामाजिक तत्वों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।