कटनी में जबलपुर मंडल के आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

कटनी। रविवार को जबलपुर मंडल के ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन एआईएसएमए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक कटनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार झा, मंडल सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मंडल वित्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव, मंडल संगठन सचिव बलवंत बजेठा, जोनल सह सचिव राजेश सिंह, पूर्व जोनल सचिव आरके सिंह, अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या मे एआईएसएमए के प्रति समर्पित स्टेशन मास्टरों ने अपनी भागीदारी दिखाई।
आयोजित बैठक में एसोसिएशन के उद्देश्यों, नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों को साझा किया तथा संगठन की मजबूती के लिए संकल्प भी लिया। रविवार को कटनी में आयोजित बैठक के दौरान ब्रांच का पुनर्गठन भी किया गया। कटनी ब्रांच के अध्यक्ष पद पर अरुण शर्मा उप स्टे. प्रबं. कटनी तथा सचिव के पद पर सुनील सिंह यादव स्टेशन मास्टर न्यू कटनी जंक्शन को सर्वसम्मति से चुना गया।
कटनी में जबलपुर मंडल के आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
कटनी। रविवार को जबलपुर मंडल के ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन एआईएसएमए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रथम बैठक कटनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार झा, मंडल सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मंडल वित्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव, मंडल संगठन सचिव बलवंत बजेठा, जोनल सह सचिव राजेश सिंह, पूर्व जोनल सचिव आरके सिंह, अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या मे एआईएसएमए के प्रति समर्पित स्टेशन मास्टरों ने अपनी भागीदारी दिखाई। आयोजित बैठक में एसोसिएशन के उद्देश्यों, नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं और लक्ष्यों को साझा किया तथा संगठन की मजबूती के लिए संकल्प भी लिया। रविवार को कटनी में आयोजित बैठक के दौरान ब्रांच का पुनर्गठन भी किया गया। कटनी ब्रांच के अध्यक्ष पद पर अरुण शर्मा उप स्टे. प्रबं. कटनी तथा सचिव के पद पर सुनील सिंह यादव स्टेशन मास्टर न्यू कटनी जंक्शन को सर्वसम्मति से चुना गया।