माधवनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दी शराब तस्करी

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 23 नवंबर 2024 को थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांबिंग गस्त, रोड पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ बेला बजाज पिता स्व. कालू राम बजाज, निवासी रॉबर्ट लाइन, थाना माधवनगर, कटनी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक काली स्कूटी (बिना नंबर, बर्गमन मॉडल) बरामद की गई, जिसमें डिक्की और थैलों में कुल 300 पाव अवैध देशी शराब (54 लीटर) पाई गई। लाल मसाला शराब 100 पाव प्लेन देशी शराब 200 पाव बरामद की गई। शराब और स्कूटी की कुल कीमत लगभग 1 लाख 4,000 आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एसीसी रोड स्थित बी.डी. गौतम बंगला के पीछे घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
पहले से दर्ज है कई मामले
आरोपी आकाश उर्फ बेला बजाज पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर लगभग 4 महीने जेल में रह चुका है। करीब 15 दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, शोभनाथ शर्मा, आरक्षक मणि सिंह बागरी और लोकेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।