माधवनगर एवं झिंझरी पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर मारी रेड, 7 जुआडियों को रंगे हाथों दबोचा, नगद रूपयों सहित 5 लाख 30 हज़ार का सामान जप्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधव नगर के नेतृत्व में माधवनगर एवं झिंझरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से जुआ खेलते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों से कुल 4,050 रुपए नकद एवं लगभग 5 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना एवं चौकी पुलिस टीम के साथ जयंती नगर रंगमंच के पास पहुंचे, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अनुकूल उर्फ अनिल पिता राजकुमार नारायणी निवासी कैरिन लाइन, मयूर नानवानी पिता मनोज नानवानी निवासी किरण टॉकीज के पास, मेशांत शीतलानी पिता गंगाराम शीतलानी निवासी खैबर लाइन पोस्ट ऑफिस के पास कटनी को जुआ खेलते पकड़ा गया। उक्त जुआडियों से 1,500 रुपए नकद और तीन मोटरसाइकिलें MP21ZB1425, MP21ZB8706, MP21ZA7410 जिनकी कुल कीमत लगभग 3,10,000 है, जब्त की गई।

दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जयंती नगर गौतम फैक्ट्री के पीछे दबिश दी, जहां चार व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश उर्फ महमान पिता स्व. दयालदास बजाज, निवासी वार्ड क्र. 20 शहडोल, महेंद्र उर्फ बिल्ला पिता स्व. बिहारी सिंह निवासी संजय नगर, माधव नगर, मोहित धामेचा पिता विनोद धामेचा, निवासी कुम्हार मोहल्ला रॉबर्ट लाइन एवं संजय उर्फ संजू पिता अशोक वासवानी निवासी एमईएस कॉलोनी शामिल है।

इनके पास से 52 ताश के पत्ते, कुल 2,550 नकद राशि और दो मोटरसाइकिलें MP21ZC4479, MP21MF1376 जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार है, जब्त की गई।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जप्त किए गए वाहनों और सामान को थाने में सुरक्षित रखा गया है।

कार्रवाई में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधव नगर, उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी एवं प्र.आर. सोमनाथ शर्मा, प्र.आर. कमलेश बैरागी, भुवनेश्वर बागरी, आरक्षक अनूप सिंह, आर. मुकेश, उमाकांत तिवारी, लोकेंद्र सिंह, पंकज सिंह, नंदन, राघवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟कानाफूसी🌟 बारबालाओं संग होटल में रंगरलियां मनाने वाले चेले ले गए डीबीआर, होटल स्टाफ और मालिक को धमकाया, करतूत छिपाने बना रहे दबाव, होटल में खड़ी दुपहरिया भईया जी ने लात घूंसो, बेल्ट, चप्पल से की थी पिटाई…