सुनसान में मिले प्रेमी जोड़ों को लगाई फटकार, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर महिला थाना प्रभारी ने शहर के पार्कों का किया निरीक्षण

Oplus_131072

कटनी। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने आज दलबल के साथ शहर में मौजूद पार्कों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनसान इलाके में बैठे प्रेमी जोड़ों को फटकार लगाते हुए उन्हें वहां से घर जाने की हिदायत दी।

जिले के एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन एडिशनल एसपी डॉक्टर संतोष डायरिया के मार्गदर्शन एवं डीएसपी आजाक प्रभात शुक्ला के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के पार्कों का औचक निरीक्षण किया गया। आपको बता दें कि लगातार महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला थाना प्रभारी एक बार खुद दलबल के साथ पार्कों पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए नजर आई। उनके द्वारा जो कपल्स मौके पर मिले उन्हें समझाइस दी गई और उन्हें वहां से घर जाने को भी कहा गया। इसके साथ ही शहर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जगह-जगह लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post